{"_id":"587bbe2e4f1c1b3503efe68e","slug":"pregnant-married-killing-burning-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती विवाहिता की हत्या, शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती विवाहिता की हत्या, शव जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक महिला की हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
थाने पहुंचे मायके के लोगों ने पति सहित चार ससुरालियों पर ये आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि वह सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन उनके घर पर पुलिस को ताला लटका मिला।
नानौता थाने के गांव शेखुपुरा निवासी मृतका के भाई बिजेंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन बरखा की शादी तीन वर्ष पहले थाना बड़गांव के नन्हेड़ा कला गांव निवासी जितेंद्र पुत्र समय सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल के लोग तभी से ही उसे दो लाख रुपये की मांग करते हुए परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि शनिवार को पति, ससुर, जेठ, जेठानी ने मिलकर बरखा की हत्या कर दी और उन्हें सूचना दिए बगैर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बरखा सात माह की गर्भवती थी। रविवार की सुबह उन्हें पता चला जिसके बाद वे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समय सिंह, पति जोगेंद्र, जेठ सुरेंद्र और जेठानी पूनम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी फरार हैं।