{"_id":"6ae4d0d7c08d971cdb0be3a2","slug":"22-year-old-man-found-unconscious-in-room-dies-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201586-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कमरे में अचेत मिले 22 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कमरे में अचेत मिले 22 वर्षीय युवक की मौत
Fri, 30 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
दादी ने रात करीब 11 बजे खिड़की से देखा तो बेसुध पड़ा था सुधीर, पुलिस ने शुरू की जांच
मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते गांव बंगाती में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घर के कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी गांव बंगाती, डाकघर कंडला, तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुधीर पिछले कई दिनों से मोटरसाइकिल की मरम्मत करवाने के लिए अपनी मां और दादी से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर 28 अक्तूबर की शाम उसकी दादी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया।
रात करीब 11 बजे दादी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो सुधीर अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक विभाग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।