फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Powerhouse in the robbery of millions

 गंगोह में निर्माणाधीन बिजलीघर में डकैती, दस लाख का सामान ले गए

Thu, 13 Oct 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Powerhouse in the robbery of millions
घायल चौकीदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने निर्माणाधीन बिजलीघर में डाका डाला। चौकीदार को बंधक बनाकर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश दो ड्रम विद्युत तार सहित करीब दस लाख रुपये का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर चौकीदार के साथ मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुपरवाइजर ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ब्लाक के गांव कलसी में दिल्ली की एम टेक्नो कंपनी द्वारा बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार रात करीब एक बजे सात-आठ बदमाश निर्माणाधीन बिजलीघर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने वहां मौजूद गांव निवासी चौकीदार धीरू को गन प्वाइंट पर ले लिया और वहां रखे सामान को साथ लाए वाहन में लादने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर एक कोने में डाल दिया।

इसके बाद बदमाश वहां रखे दो ड्रम विद्युत तार, डिस्क, इंसुलेटर, लोहे के चैनल आदि सामान साथ लाए गए वाहन में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल चौकीदार ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को डकैती की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने पुलिस और कंपनी के सुपरवाइजर को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नही लग सका। घायल चौकीदार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 


कंपनी के सुपरवाइजर नोएडा निवासी प्रमुख कुमार उपाध्याय ने लूटे गए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये बताते हुए संबंधित तीतरों कोतवाली में तहरीर दी है।

उधर, कोतवाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। जांच में सामने आया है कि पेटी चौकीदार से कुछ लेनदेन का विवाद था। पेटी चौकीदार ही अपने साथियों के साथ रात में चौकीदार के साथ मारपीट कर उक्त सामान को ले गया है।

सामान बरामद करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed