{"_id":"57b0ba854f1c1bd26e6eae54","slug":"police-took-the-two-crooks-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शाहजहांपुर-चिलकाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश अंतर राज्यीय स्तर के है और बड़ा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने उनके पास से तमंचे, चोरी की कार, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि शनिवार 13 अगस्त को सरसावा थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव टीम के साथ शाजहांपुर-चिलकाना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें एक कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार दौड़ा ली। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूर पर उन्हें घेर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के नाम भूरा उर्फ वाजिद पुत्र निजाम उर्फ निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला आलकला कैराना तथा जुल्फान पुत्र यूसुफ निवासी गांव तीतरवाड़ा थाना कैराना शामिल हैं।
पुलिस ने उनके पास से इंडिका कार, दो लैपटॉप, एक आई कार्ड, एक काला बैग, जिसमें गाड़ी की आरसी, फिटनेस से जुड़े कागज थे और एक बाइक बरामद की।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथी अब्दुल करीम उर्फ मुल्ला उर्फ भूरा पुत्र नूर हसन निवासी मोहल्ला अफगानाना कला कस्बा तीतरो, महताब पुत्र मंजूरा उर्फ बेचैन निवासी मोहल्ला आलकला कस्बा कैराना आदि के साथ मिलकर रामपुर मनिहारान, तीतरो, गंगोह, कैराना, शामली, चौसाना, झिंझाना आदि में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पकड़े गए बदमाशों का आठ से दस लोगों का पूरा गिरोह है। इनमें से ज्यादातर के रिश्तेदार सहारनपुर में हैं। इनमें से कई बाग की ठेकेदारी का काम करते हैं। यानी फसल आने पर बाग खरीदते हैं।
एसपी देहात ने बताया कि घटनाओं को अंजाम देने के बाद बदमाश या तो हरियाणा पहुंच जाते थे या फिर बाग में ठेकेदारों के पास शरण पाते थे। ऐसे में रिश्तेदार बाग ठेकेदारों का भी सत्यापन कराया जाएगा।