फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police elusive criminal

पुलिस पकड़ से दूर बड़े अपराधी

Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police elusive criminal
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। पुलिस केवल कागजी कार्रवाई करने तक सीमित है। हिमांशु अरोड़ा हत्याकांड, ढमोला का दोहरा हत्याकांड और रेलवे रोड पर हुई दस लाख की लूट इसका बेहतर उदाहरण हैं।
विज्ञापन


पुलिस की नाकामी पर पीड़ित पक्ष सवाल भी खड़े कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले मोबाइल कारोबारी हिमांशु अरोड़ा की लाखों रुपये लूटने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी का घेराव कर विरोध प्रकट करते हुए घटना के खुलासे की मांग की थी। पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए चार दिन के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर घटना के मुख्य आरोपी अमजद और उसके साथी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि अमजद पर 81 और 82 की कार्रवाई चल रही है। डीआईजी की ओर से अमजद पर 12 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है। 

पांच दिन पहले ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने अमजद के ऊपर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया है। बावजूद इसके अमजद पुलिस की पकड़ से बाहर है। करीब डेढ़ महीना पहले देेहात कोतवाली के गांव ढमोला में चुनावी रंजिश को लेकर दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।

घटना में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों ने 16 लोगों को नामजद किया था, जिनमें से चार लोगों ने सरेंडर कर दिया था। मगर, 11 आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इसके बाद थाना जनकपुरी क्षेत्र में थाने से मुश्किल से दो सौ मीटर की दूरी पर पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी के घर पर दिन दहाड़े लाखों की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा भी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।

इसी क्षेत्र में देहरादून चौक पर एक ठेकेदार की कार से आठ लाख रुपये उड़ा लिए गए थे। इसमें भी आरोपी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। 

इसके अगले ही दिन कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के रेलवे रोड पर एचडीएफसी बैंक से दस लाख रुपये लेकर निकल रहे एक व्यापारी के मैनेजर से बाइक सवार बदमाश दस लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। 


पुलिस का दावा था कि उनके साथ कुछ अहम सुुबूत लगे हैं और संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है, मगर पुलिस अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ऐसे अनेक मामलों की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही पीड़ितों में खासा रोष भी है। जल्द खुलासे की मांग कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed