फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police crackdown on police

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों पर मची खलबली

Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police crackdown on police
सड़क दूधली में पसरी दहशत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ग्राम सड़क दूधली और एसएसपी आवास पर हुए बवाल में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो खलबली ही मच गई। पहले दिन रविवर को 10 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद ही दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई को देख अधिकांश लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। लोगों को डर है कि सैकड़ों अज्ञात में पुलिस कहीं उनको ही शामिल न कर दें। सड़क दूधली में बृहस्पतिवार को बाबा साहब की शोभायात्रा पर पथराव इसके बाद दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी और एसएसपी आवास पर  हुए बवाल के मामले में पुलिस कार्रवाई ने खलबली मचा दी है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी शुरू किए जाने की सूचना इलाके में इतनी तेजी से फैली कि विभिन्न लोग घर छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की दबिश सौ से अधिक लोगों के यहां डाली गई है। जिन लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया, उनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिनके नाम एफआईआर में नहीं लिखे गए थे।


लेकिन सैकड़ों अज्ञात में मामला दर्ज था, इसलिए पुलिस को जितने भी लोग मिलते गए और पहचान होती गई, उनको गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। सोमवार को की गई कार्रवाई में दोपहर तक शोभायात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को ग्राम दूधली से गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये हुए गिरफ्तार
- कादिर निवासी ग्राम सड़क दूधली
- साजिद निवासी ग्राम सड़क दूधली
- भुट्टू उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम सड़क दूधली


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed