फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police cordoned cede its four crooks

घेराबंदी कर पुलिस ने चार बदमाश दबोचे

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police cordoned cede its four crooks
दबोचे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की देवबंद  कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर खेड़ामुगल एवं नानौता क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों को खुलासा किया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में सीओ नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाल चमन सिंह चावड़ा की टीम ने यूनियन तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो

बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को शक होने पर दबोच लिया। पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि 18 सितंबर को उन्होंने नानौता क्षेत्र में लंढौरा उत्तराखंड निवासी राजेंद्र से डिस्कवर बाइक, 23 हजार 700 रुपये की नगदी और लैपटॉप लूटा था।

जबकि पुलिस चौकी खेड़ामुगल क्षेत्र से उन्होंने 15 दिसंबर को सलेमपुर नागल निवासी मांगेराम से 30 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 15 हजार रुपये की नगदी, दो बाइक, 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश बहादरपुर निवासी पारस उर्फ टीपू, इमलिया गांव निवासी दीपक और सैनी सराय निवासी सावन और सोहन के खिलाफ देवबंद और नानौता में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed