फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police catch two crooks in encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े

Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police catch two crooks in encounter
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को चोरी की एक टाटा सूमो कार, चार बैट्रे, इंवर्टर, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा तीन वारंटियों का भी चालान किया है।
विज्ञापन


कोतवाल छोटे सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात अंबेहटा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने नकुड़-अंबेहटा रोड पर स्थित गांव भैरमऊ के पास चेकिंग के दौरान नकुड़ की ओर से आ रही एक टाटा सूमो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने टाटा सूमो की तलाशी ली तो उसमें से चोरी के चार बैट्रे, इंवर्टर मिले। पूछताछ में बदमाशों ने उक्त सामान सहित टाटा सूमो भी चोरी की होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो तमंचे, तीन कारतूस व एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया।  बदमाश कर्मवीर पुत्र महावीर निवासी गढ़ी ब्राह्मण व पुनित पुत्र सोम सिंह निवासी गली नंबर दो लक्ष्मीनगर, थाना सिटी जिला सोनीपत के हैं।

इनके विरुद्ध थाना सिटी एवं थाना मुरथल जिला सोनीपत हरियाणा में हत्या, लूट एवं चोरी के दर्जनों मुकदमों पंजीकृत हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह दिन में इंवर्टर बैट्री व इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों की रैकी करते हैं और रात में चोरी करके माल को टाटा सूमो में भरकर सोनीपत चले जाते हैं। 


उन्होंने गत दिनों सरसावा के पिलखनी में कई दुकानों में चोरी की घटना सहित सरसावा क्षेत्र में अन्य चार चोरी की घटनाओं को कबूला है। इसके अलावा तीन वारंटियों इरशाद उर्फ लीलू निवासी गांव थाबनी, नूर मोहम्मद निवासी गांव मल्हामाजरा व सत्तार हसन निवासी गांव चाऊ सहंसपुर को पकड़कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed