{"_id":"5ab9445a4f1c1b2b4e8b46d3","slug":"pistol-shows-and-robbed-gasoline-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउजर दिखाया और लूट लिया पेट्रोल पंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माउजर दिखाया और लूट लिया पेट्रोल पंप
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूटपाट की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर के अंबाला रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने रविवार देर रात पेट्रोल पंप के सेल्समैन को माउजर से आतंकित कर 65 हजार रुपये लूट लिए। छीना-झपटी में बैग से निकलकर 1200 रुपये मौके पर ही गिर गई।
हेलमेट पहने दोनों बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इसी आधार पर लुटेेरों की पहचान में जुटी है। शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर के अंबाला रोड पर किशोर बाग के कारोबारी विजय सिंघल का प्रकाश ट्रेडर्स के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार को सेल्समैन शोएब, सुनील और किरण ड्यूटी पर थे। देर रात करीब 11 बजकर 56 मिनट पर बाइक पर हेलमेट लगाकर आए दो युवकों ने 100 रुपये देकर पचास रुपये का तेल लिया।
विज्ञापन
सेल्समैन सुनील ने दूर मौजूद शोएब को बकाया रकम देने के लिए अपने पास बुला लिया। 50 रुपये वापस लेने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने माउजर निकालकर सेल्समैन शोएब पर तान दी। गले में पड़े नगदी के बैग को लेकर बदमाश और सेल्समैन के बीच खींचतान हुई।
शोएब ने बैग को बचाने का काफी प्रयास किया, मगर बदमाश ने जान से मारने की धमकी देते हुए बैग छीन लिया। छीना-झपटी में बैग से 1200 रुपये निकलकर वहीं गिर गए। कैश लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। सेल्समैन सुनील ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
करीब दस मिनट बाद ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सदर द्वितीय मुकेश मिश्रा के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर आ गई। पेट्रोल पंप लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने उसी आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने घटना को लेकर कई घंटे तक माथापच्ची की है। पेट्रोल पंप मालिक की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पेट्रोल पंप लूट के घटनास्थल को लेकर सदर कोतवाली और कुतुबशेर थाने की पुलिस में सीमा विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे का क्षेत्र बताते रहे। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल सदर कोतवाली का पाया गया है। रात में लूट की राशि 55 हजार रुपये के करीब बताई गई थी, मगर सोमवार को रकम 65 हजार रुपये पहुंच गई।
पेट्रोल पंप पर लूट करने से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश पहले 11 बजकर 51 मिनट पर पेट्रोल पंप पर आए। पंप का भ्रमण करने के बाद वह निकल गए। दोनों बदमाशों करीब पांच मिनट तक सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे खड़े रहे। दोनों बदमाश 11 बजकर 56 मिनट पर फिर आए।
पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में अभियोग पंजीकृत कर लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मोटर साइकिल का जो नंबर आया है, वो भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। खुलासे को सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।
प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।