{"_id":"57cc6fb64f1c1bab30317756","slug":"panchayat-hookah-water-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने बंद कर दिया हुक्का-पानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत ने बंद कर दिया हुक्का-पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में अंसारी बिरादरी की पंचायत ने बिरादरी के कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा करने के प्रयास में लगे एक व्यक्ति का हुक्का पानी गिराकर रोटी बेटी के संबंध खत्म करने का फैसला लिया है।
मोहल्ला टांकान में सगीर अंसारी दूधवालों के घेर में अंसारी बिरादरी की पंचायत में इस आशय का निर्णय लिया गया। नगर पालिका सभासद मो. मुस्तफा ठेकेदार की अध्यक्षता में पंचायत का संचालन हिदायत करीम अंसारी ने किया।
बसपा नेता अरशद अंसारी ने बताया कि बिरादरी का चर्चित व्यक्ति काफी समय से कब्रिस्तान की बाउंड्री पर जबरन दुकानें बनाने के प्रयास में लगा था, जिसके चलते वहां कई बार झगड़े तक की नौबत आई। बिरादरी के जिम्मेदारों ने उसको कई बार उसके घर जाकर और पंचायत में समझाया।
विज्ञापन
मगर वह कब्रिस्तान की जगह में दुकानें बनाने की जिद पर अड़ा रहा। जिस पर पंचायत ने तय पाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर दुकानें किसी भी कीमत पर नहीं बनाने दी जाएंगी।
पंचायत में मुख्य रूप से सभासद मो. मुस्तफा ठेकेदार, सगीर दूधवाले, मो. अरशद अंसारी, महबूब अंसारी, जरीफ अहमद, अमजद अंसारी, हिदायत करीम अंसारी, मा. यूनुस, हाजी नईम अंसारी, मेहरबान अंसारी, जुबैर अंसारी, अफजल अंसारी आदि मौजूद रहे।