फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opponents try to kidnap, kidnapping, shops closed

हमला, अपहरण की कोशिश के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opponents try to kidnap, kidnapping, shops closed
एसएसपी से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रापर्टी के विवाद में कोर्ट रोड पर इलेक्ट्रानिक के शोरूम व्यापारी दो भाइयों के साथ मारपीट करने एवं अपहरण का प्रयास करने के मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड बाजार बंद कर दिया। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने निवर्तमान विधायक के नेतृत्व में एसएसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।कोर्ट रोड स्थित नेशनल इलेक्ट्रानिक्स शोरूम पर पहुंचकर बुधवार को कुछ लोगों ने प्रापर्टी के विवाद को लेकर व्यापारी बंधुओं के साथ हाथापाई की
विज्ञापन


और एक व्यापारी को गाड़ी में जबरन डालकर ले जाने का प्रयास किया था। जिस पर बुधवार की शाम को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित कोर्ट रोड के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और निवर्तमान विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी सुशील कालरा एवं हरीश कालरा ने आरोप लगाया कि प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर मंगलवार को भी लगभग 40 लोग उनके पास पहुंचे थे। 

 उस समय आरोपियों ने जमकर गाली गलौज की थी। उन्होंने बातचीत के लिए सिर्फ चार-पांच लोगों के आकर मामला सुलझाने की बात कही थी। लेकिन बुधवार को फिर से लगभग 35-40 लोग वहां पहुंच गए और जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया।

उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उनके अपहरण का प्रयास किया। उन्होंने तीन लोगों को नामजद एवं अन्य अज्ञात समेत 35 लोगों के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में तहरीर दी है।


एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा बुधवार की शाम को हिरासत में लिए गए ढमोला निवासी योगेश, माधोनागर निवासी जुनैद और   शेरपुर निवासी आलम को नामजद एवं अन्य अज्ञात में शामिल करते हुए 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद व्यापारियों ने बाजार खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed