फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops! Harmony or disorientation: Kishore Misdeed with a three-year-old girl

उफ ! हैवानियत या भटकाव : किशोर ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 13 May 2019 12:04 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 13 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Oops! Harmony or disorientation: Kishore Misdeed with a three-year-old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक किशोर ने अपने घर में किराए पर रह रहे एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची से साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने किशोर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को बंधक बना लिया। शनिवार को महिला का पति आया तो वे रात में थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को चिकित्सय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिछले माह से एक परिवार किराए पर रह रहा था। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बच्ची साढ़े तीन साल की है। बच्ची की मां का आरोप है कि छह मई को उसका पति काम से बाहर गया था। दोपहर में वह अपने कमरे में थी। उसके मकान मालिक का 12-13 साल का लड़का उसकी साढ़े तीन साल की मासूम बेटी को बहाने से अपने कमरे में बुला ले गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसे अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि जब वह मकान मालिक के कमरे में पहुंची तो मकान मालिक का किशोरवय पुत्र उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखते ही आरोपी फरार हो गया। इसी दौरान मकान मालिक और उसके परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने उसे कमरे में ही बंद कर दिया ताकि वह किसी से शिकायत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे लगातार धमकी दी जाती रही। शनिवार को उसका पति बाहर से लौटा तो उसने अपने पति को सारी बात बताई। जिसके बाद किसी तरह रात को निकल कर अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर मासूम का चिकित्सीय परीक्षण कराया। रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करा दिया गया है और उसकी मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है आरोपी पर पोक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में घर में अकेली पाकर कालोनी के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने उसे बचा लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक महिला का कहना है कि उसका पति 15 दिन से बाहर गया हुआ है।


रविवार की दोपहर वह गैस सिलेंडर लेने चली गई थी। घर में उसकी 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। महिला का आरोप है कि कॉलोनी का ही युवक पास के गांव के दो अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए। जिन्होंने आरोपियों के चंगुल से बेटी को बचाया। जब वह घर वापस पहुंची तो उसे पूरी घटना का पता चला। इस मामले में महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed