{"_id":"5736285e4f1c1b6d0c9199bb","slug":"murdered-businessman-in-front-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने किया कारोबारी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने किया कारोबारी का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 14 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल व्यापारी की हत्या के बाद गमजदा पत्नी और बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख मोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने लूट के बाद गोली मार दी। बृहस्पतिवार देर रात हायर सेंटर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। शहर के पाश कालोनी में हुई वारदात के बाद सनसनी फैल गई। देर रात कारोबारी का शव जिला अस्पताल लाया गया।
सुबह गुस्साए व्यापारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने गुस्से का इजहार किया। उधर, परिजनों में घटना के बाद से कोहराम मच गया।
दिल्ली रोड पर पुलिस चौकी के सामने गिफ्टो शॉपी के नाम से मोबाइल की दुकान चलाने वाले हिमांशु को बृहस्पतिवार की रात साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उस समय घेर लिया जब वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था।
बदमाशों ने पहले हिमांशु से रुपये से भरा बैग छीना, जिसमें दुकान की चाबियां भी थीं। इस दौरान बैग की छीनाझपटी में हिमांशु के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। इसके बाद बदमाशों ने हिमांशु के पेट से तमंचा सटाकर गोली चला दी, जिससे हिमांशु वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
हिमांशु को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन हिमांशु को देहरादून के जौलीग्रांट हॉस्पिटल लेकर जा ही रहे थे कि बिहारीगढ़ के पास हिमांशु ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हिमांशु की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हिमांशु की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही व्यापारी भी जिला अस्पताल जा पहुंचे। शुक्रवार की सुबह ही अनेक संगठनों के व्यापारी घटना पर विरोध जताने पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी आरपीएस यादव का घेराव किया और शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
साथ ही नगर विधायक के साथ भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। भाजपाइयों द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस को तीन दिन का समय दिए जाने से व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों की भाजपा के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के साथ भी नोकझोंक हुई।
भागते वक्त एक बदमाश छूट गया था
हिमांशु के पिता लखपत राय ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश बाइक पर भागने लगे। चारों बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। विरोध करने पर वे मेरे पीछे भी गए। वहां चौकीदार भी था, लेकिन चौकीदार घबरा गया। भागते वक्त एक बदमाश का रुमाल खुल गया था और वह बाइक पर बैठने से रह गया। वह भागकर चलती बाइक पर बैठ फरार हो गया।
भाजपा और बसपा नेता भी पहुंचे
व्यापारी की हत्या के प्रकरण में भाजपा नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा समेत अनेक लोग पहुंचे थे। बसपा विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू भी व्यापारियों के साथ एसएसपी से मिले।
घर से सौ मीटर दूरी पर हुई घटना
हिमांशु की दुकान और प्रद्युम्न नगर स्थित घर के बीच मुश्किल से पांच सौ मीटर की दूरी होगी, जिस समय हिमांशु के साथ यह घटना घटी, उस समय वह अपने घर से मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर था। पांच से दस सेकेंड का समय और मिल जाता तो वह अपने घर पहुंच गया होता।
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही हिमांशु का शव प्रद्युम्ननगर स्थित उनके निवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद हिमांशु के शव का हकीकत नगर स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में शहर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए।
‘हमारे पापा ने किसी का क्या बिगड़ा था’
हिमांशु की उम्र करीब 32 साल थी। उनकी एक बेटी करीब आठ साल और दूसरा बेटा करीब साढ़े तीन साल हैं। अपने प्यारे पापा की मौत के बाद बेटी बार-बार रोकर अपनी मां से यही सवाल पूछ रही थी कि हमारे पापा ने किसी का क्या बिगाड़ा था। हमारे पापा तो बहुत अच्छे थे।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
जिस जगह पर हिमांशु से लूट और उसको गोली मारी गई। वहां एक बिल्डिंग के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के पास है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।
बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ है। ऐसे में बदमाशों को पहचानने में परेशानी हो रही है। फिर भी पुलिस एक्सपर्ट की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
तहरीर में नहीं लूटी गई रकम का खुलासा
घटना में व्यापारी की हत्या के साथ ही लाखों रुपये की लूट भी बताई जा रही है। मृतक व्यापारी के पिता लखपत राय की ओर से कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा गया है कि बदमाश उनके बेटे से नोटों से भरा बैग लेकर गए हैं, जिसमें दुकान की चाबियां भी थीं।
सुराग देने पर 50 हजार इनाम
हिमांशु हत्याकांड में बदमाशों का सुराग देने वाले को पुलिस 50 हजार रुपये का नगद इनाम देगी। बताने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। ये एसपी सिटी, एएसपी और सीओ द्वितीय की देखरेख में काम करेंगी। एसएसपी आरपीएस यादव ने सिविल पुलिस, सर्विलांस, अपराध शाखा और स्वाट टीमों को इनमें शामिल किया है।
वारदात करने वाले बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं, मगर रात के अंधेरे और मुंह पर कपड़ा लपेटे होने की वजह से उनको ठीक से पहचान पाना संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को उठाया भी है।
हिमांशु के बैग में थे पांच लाख रुपये
हिमांशु के बैग में कितने रुपये थे, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। चर्चा है कि हिमांशु के बैग में करीब पांच लाख रुपये थे। हिमांशु हर दिन इसी वक्त दुकान से आते थे। ऐसे में साफ है कि बदमाशों को पुख्ता जानकारी थी कि दुकान से आने के दौरान हिमांशु के पास कैश होता था। कैमरे में साफ है कि बदमाश पीछे ही आ रहे थे।
व्यापारी संगठनों में आक्रोश
व्यापारी की हत्या के बाद से व्यापारी संगठनों में रोष है। संगठनों ने एसएसपी से मिलकर व्यापारियों के साथ लगातार हो रही लूट, डकैती और हत्या की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए हिमांशु की हत्या की खुलासे की मांग की।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से लौट आए और एसएसपी से मिलकर घटना के बाबत जानकारी ली।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए जल्द खुला से की मांग एसएसपी आरपीएस यादव से की। उन्होंने एसएसपी को पिछले कुछ साल में हुई लूट और डकैती की घटनाओं का जिक्र किया।
इतना ही नहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था बनाने में विफल रहने का आरोप भी लगाया। उधर, सहारनपुर मोबाइल व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष दानिश आजम अपने साथियों के साथ एसएसपी से मिले। उन्होंने हिमांशु के हत्यारों केे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी आरपीएस यादव से मिलकर हिमांशु हत्याकांड के खुलासे की मांग की। कहा कि पिछले कुछ साल से व्यापारियों को लगातार लूट और मारा जा रहा है। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप पुलिस पर लगाया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंदमनोहर गोयल ने भी हिमांशु हत्याकांड की निंदा की। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह नहीं गई है। बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मुख्य संरक्षक लाजकृष्ण गांधी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ और रवि जुनेजा ने हिमांशु हत्याकांड को पुलिस तंत्र की नाकामी बताया। कहा कि व्यापारियों को लगातार लूटा और मारा जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस तंत्र अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं ला पा रहा है। घटना की शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
हिमांशु हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
- डॉ. अशोक कुमार राघव, डीआईजी