{"_id":"56f994724f1c1be61ef0030b","slug":"munshi-of-brick-kiln-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे के मुंशी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे के मुंशी से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
लूट के दौरान घायल भट्ठा मुंशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने ईट भट्टे के मुंशी से दिनदहाड़े हथियारों के बल पर छह हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर सिर में तमंचों की बटों से वार कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर दी है।
गंगोह कोतवाली के गांव बाढ़ीमाजरा निवासी महेंद्र सलारपुरा मार्ग स्थित ईंट भट्टे पर मुंशी है। सोमवार दोपहर वह खाना खाने के लिए साइकिल से घर जा रहा था।
रास्ते में पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचों से आतंकित कर उसकी जेब से छह हजार रुपये निकालने लगे।
विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचों की बटों से कई वार किए। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लगातार चुनौती दे रहे बदमाश
गंगोह। क्षेत्र में बदमाश एक के बाद एक वारदात कर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। दस दिन के भीतर फर्नीचर एवं पशु व्यापारी से लूट समेत पांच वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस आज तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। लूट की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों और नागरिकों में रोष है। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।