{"_id":"0c66f8f9abb398e1eeb8d4ece56041e7","slug":"mukeem-kala-punk-arrested-seven-including-the-partner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम काला के पार्टनर समेत सात बदमाश धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम काला के पार्टनर समेत सात बदमाश धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में डकैती डालने की तैयारी में जुटे अंतरराज्यीय बदमाशों के गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना मंडी क्षेत्र से पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए बदमाशों में कुख्यात बदमाश मुकीम काला का एक पार्टनर भी शामिल है, जिस पर 52 मुकदमे चल रहे हैं।
पकड़े गए सभी बदमाश मेरठ और मुजफ्फरनगर के हैं। एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच टीम की पीठ भी थपथपाई।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश देहरादून, हरिद्वार, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जनपदों में डकैती की अनेक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े जाने के वक्त वह देहरादून रवाना होने की फिराक में थे, जहां वह डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा दो दिन बाद बुलंदशहर में अस्पताल के पास एक बड़े चिकित्सक के यहां मरीज बनकर कम से कम एक करोड़ रुपये की डकैती करने वाले थे, जिसका बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया है। बदमाशों ने पुलिस को यह भी बताया कि यदि चिकित्सक विरोध करता तो उसको काट डालते, जिसके लिए नया गंडासा भी खरीदा था। पकड़े गए बदमाशों से एक पिस्टल नौ एमएम, दो पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 18 कारतूस, एक गंडासा, दो छुरी, एक वरना कार, एक अपाची और एक सुपर स्पलेंडर बाइक भी बरामद की है।
एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर में तनिष्क ज्वैलर्स के यहां पड़ी डकैती में जिस बुलोरो का इस्तेमाल हुआ था, वह इन्हीं बदमाशों ने मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से लूटी थी। लूट में अकरम का हाथ था, जो मुकीम का पार्टनर है। अकरम पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रह चुका है।
इसके अलावा आस मोहम्मद भी नामी बदमाश रहा है, इसपर भी कई दर्जन मुकदमे चल रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान नूरपुर का ज्वैलर भी पहुंचा था, जिसके यहां बदमाशों ने 20 लाख की डकैती डाली थी। उसने एसएसपी से माल बरामद कराने की गुहार लगाई।
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम के प्रभारी एसआई संजय पांडेय, एसआई मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक मंडी एसके दूबे और उनकी टीम, हेड कांस्टेबल जर्रार हुसैन, प्रवेश कुमार, प्रभात तोमर, संजय सौलंकी, दीपक कुमार, सुहेल खान, विपिन कौशिक, नरेश कुमार, कमल कौशिक, अभिषेक यादव, कपिल आदि शामिल थे।
पकड़े गए बदमाशों की कुंडली
पकड़े गए बदमाशों में अकरम पुत्र रहमत निवासी नई बस्ती खालापार मुजफ्फरनगर, इरशाद उर्फ लड्डू पुत्र शहीद निवासी किदवई मुजफ्फरनगर, चंदू पुत्र गिरधारी बंजारा निवासी महल थाना इंचौली मेरठ, आस मोहम्मद उर्फ आंसू पुत्र नूरा निवासी शिकारपुर थाना भौरा कला मुजफ्फरनगर, इरफान कुरैशी पुत्र बदरू निवासी मक्खीनगर मुजफ्फरनगर, शाहनवाज पुत्र इस्लामुद्दीन अंबा विहार मुजफ्फरनगर और रिंकू उर्फ राहुल वर्मा पुत्र प्रमोद निवासी इंचौली मेरठ शामिल हैं।
वकील को डेढ़ लाख देकर बाहर निकलूंगा
गिरोह में पकड़े गए रिंकू उर्फ राहुल वर्मा से पुलिस ने जब लूट की रकम के बारे में पूछताछ की तो उसका कहना था कि वह नहीं बताएगा। उसने दो टूक कहा कि वह पुलिस को रकम का ठिकाना बताने की बजाय किसी वकील को डेढ़ लाख देगा, जो उसकी जमानत कराएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने भी उसकी इस बात की पुष्टि की।
इन घटनाओं को दे चुके अंजाम
एसएसपी के अनुसार पकड़ा गया गिरोह पश्चिमी यूपी में लूट और डकैती की अनेक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनमें प्रमुख रूप से 12 जनवरी को थाना कंकरखेड़ा से 20 लाख रुपये की डकैती, थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ से दस लाख रुपये की डकैती, एक अगस्त को बिजनौर के कस्बा नूरपुर से 20 लाख की डकैती, पुरकाजी बाईपास पर आठ महीने पहले इंडिगो लूट, थाना खरखौदा क्षेत्र से बुलेरो लूट, परतापुर बाईपास से स्विफ्ट डिजायर कार और ढाई लाख की लूट तथा थाना मंसूरपुर से एक इंडिगो कार लूट शामिल हैं।