फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother-daughter died in a road accident

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

Tue, 08 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter died in a road accident
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रिट्ज कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला निवासी कंवलजीत सिंह और उनकी पत्नी लवलीन गंगोह के शोभित इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर है। छुट्टियों के बाद सोमवार को कंवलजीत सिंह, लवलीन और पुत्री अमितोष कौर के साथ रिट्ज कार से गंगोह जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह नकुड़-गंगोह मार्ग पर स्थित भैरमऊ गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक बाइक आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रहे चोकर से लदे ट्रक से भिड़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा ट्रक एक साइड पलट गया। घटना में कार सवार तीनों लोगों के साथ बाइक सवार इस्लामनगर निवासी मुकेश घायल हो गए। आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को तुरंत नकुड़ सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने अमितोष कौर को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण लवलीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि कंवलजीत सिंह और बाइक चालक मुकेश जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चौकी प्रभारी जीएस यादव ने बताया कि मृतक अमितोष कौर के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed