फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile shop in the police station against theft

मोबाइल शॉप में चोरी के विरोध में थाना घेरा, हंगामा

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile shop in the police station against theft
थाने का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में मोबाइल शॉप का शटर उखाड़ कर चोर दो हजार की नकदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के मोबाइल और अन्य सामान चुराकर ले गए। चार माह पूर्व भी उक्त दुकान से इसी प्रकार चोरी की गई थी। इससे आक्रोशित व्यापारी और भाजपा नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला शेखजादगान निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने बताया कि उसकी नगर के गंगोह रोड पर शिव मोबाइल गैलरी के नाम से शॉप है। बुधवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में रखे अलग-अलग कंपनी के 40 मोबाइल, 20 चिप, 15 पैन ड्राइव समेत गल्ले में रखे दो हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 मोबाइल शॉप पर चोरी की घटना से दुकान स्वामी सहित आसपास के दुकानदारों और भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय ने बताया कि 27 अक्तूबर को इसी प्रकार चोर उसकी दुकान से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के मोबाइल और नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसके द्वारा थाने पर आरोपियों के वीडियो फुटेज देते हुए कार्रवाई की मांग की गई लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी में संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 


इस दौरान भाजपा नेता अजीत सिंह, व्यापार मंडल जिला संयोजक राजीव नामदेव, राजपाल सिंह, प्रीतम गुज्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर, ग्राम खुडाना प्रधान प्रतिनिधि सोनू राणा, ओम चावला, महामंत्री शिवकुमार राणा, दर्शनलाल, बीडीसी संजय राणा, बोबी राणा, जगपाल सिंह, रणधीर राणा,

राकेश वर्मा, राहुल अग्रवाल, संजीव नामदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चोरी की घटना का दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उधर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने लोगों को चोरी की घटना का दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed