{"_id":"572ce1d94f1c1b71275cd2c1","slug":"mla-suresh-rana-shakir-was-the-suicide-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुरेश राणा पर शाकिर को करना था आत्मघाती हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक सुरेश राणा पर शाकिर को करना था आत्मघाती हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी साजिद
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ और देवबंद पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने के लिए मंच पर मौजूद विधायक सुरेश राणा को आत्मघाती हमले में उड़ाने की फिराक में था।
उस पूरी रात वह मंच के आसपास घूमता रहा। मगर, भीड़ ज्यादा होनेे की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच पाया और वापस लौट आया था। दिल्ली पुलिस के सामने इस खुलासे के बाद अब उससे पूछताछ तेज कर दी है।
देवबंद से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी की गिरफ्तारी के बाद ही यह खुलासा हो गया था कि वह खुद को आत्मघाती हमले के लिए तैयार कर रहा था।
इस बीच उसने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है और पुलिस को बताया कि देवबंद के त्रिपुर बाला सुंदरी मेले में कवि सम्मेलन के आयोजन में वह गया था। उसमें मंच पर थानाभवन के विधायक सुरेश राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों कें आरोपी होने की वजह से शाकिर की मंशा उन्हें आत्मघाती हमले में उड़ाने की थी। यही कारण है कि वह पूरी तैयारी से वहां पहुंचा था। मगर, भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह मंच के आसपास नहीं पहुंच पाया। पूरी रात वह इस मशक्कत में लगा रहा। कवि सम्मेलन से सुरेश राणा के जाने के बाद वह वापस घर लौटा था।
आपको बता दें कि गिरफ्तारी के बाद भी उसने पुलिस के सामने इस तरह का बयान दिया था। उसने कहा था कि मजहब पर हो रही ज्यादती बर्दाश्त नहीं हो रही है। वह जो कुछ कर रहा है इसमें कुछ गलत नहीं है।
अपने काम को अंजाम देने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। इस नए खुलासे के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।