{"_id":"58961d6c4f1c1b313de85990","slug":"meat-vendors-shops-raided-was-splashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप मचा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मीट विक्रेताओं के खिलााफ छापेमार कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने पशु चिकित्सक के साथ कस्बे के मीट विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। गोकशी की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सात दुकानों से मीट के नमूने लेकर जांच के लिये भेज दिए।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में कुछ लोग दुकानों पर गोमांस बेच रहे हैं। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने सीओ सदर के निर्देशन में गोकशों को पकड़ने के लिए पहले तो सादी वर्दी में छह पुलिसकर्मियों को उस स्थान पर तैनात कर दिया, जहां गोकशी की सूचना मिली थी।
इसके बाद एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई राजीव शर्मा, पवन शर्मा, ऋषिपाल सिंह भारी पुलिस बल तथा पशु चिकित्सक सरसावा अरुण कुमार के साथ मोहल्ला मजहर हसन में मीट बेचने वाली दुकानों पर पहुंच गये।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों में गोमांस की तलाश की तथा दुकानों से मीट के सैंपल भरे। पुलिस ने सभी मीट के सैंपलों को वैज्ञानिक परीक्षण के भेज दिया है।
थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि यदि जांच में गोमांस की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस ने रईस, रमजान, सलीम, नवाब, आफताब, जलील उर्फ काला तथा बिलाल की दुकान से मीट के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।