{"_id":"5908c9f14f1c1bcc3a443674","slug":"marriage-hanged-report-report-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को फांसी पर लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनुपर के बिहारीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ और तहसीलदार बेहट भी गांव पहुंचे।
दोनों अफसरों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पीएम पर भेजा गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति और सास सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद तीनों लोग फरार है।
थाना कोतवाली देहात के गांव आसनवाली निवासी निसार की बेटी रजिया की शादी वर्ष 2014 में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में जुबेर के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह रजिया का शव छत के पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
किसी ने इसकी खबर पुलिस और रजिया के मायके वालों को दी। आनन फानन में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर मायके वाले और कुछ देर बाद सीओ बेहट बीपी सोलंकी तथा तहसीलदार बेहट योगेंद्र सिंह भी गांव पहुंच गए।
उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भेजा गया। इसी दौरान मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। विवाहिता के भाई प्रवेज ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर ससुराली उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।
आज सुबह उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने पति जुबेर, सास रिजवाना और देवर जाबिर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला के दो वर्ष का एक बेटा भी है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।