फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants shot man

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sun, 16 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में बदमाशों ने शनिवार की देर रात कस्बे से गांव लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली उसकी बाजू को चीरते हुए निकल गई। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जहांगीर पुत्र अयूब अपने परिवार के एक सदस्य अजमल पुत्र कामिल के साथ शनिवार को रामपुर मनिहारन आया था। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह कस्बे से अपने गांव चकवाली लौट रहा था। गांव से पहले श्मशान के पास एक कार खड़ी थी। जैसे ही जहांगीर की बाइक कार के पास पहुंची तो उसमें बैठे बदमाश बाहर आए और उन्होंने फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन

गोली जहांगीर के दाहिनी बाजू को चीरती हुई निकल गई। वह लहूलुहान होकर वहां गिर गया। बाइक पर पीछे बैठा अजमल जब तक कुछ समझ पाता कार सवार वहां से फरार हो गए। तत्काल ही उसे सीएचसी से ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि घायल जहांगीर अपहरण के एक मामले में सजायाफ्ता है। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से आया है। घायलावस्था में उसने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए हैँ। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। इंस्पेक्टर एसके दूबे ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed