फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   malhipura me dakati

मल्हीपुर में लाखों की डकैती

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
malhipura me dakati
रामपुर मनिहारान में थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर गांव में एक घर में देर
विज्ञापन
रात धावा बोलकर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाने के बाद लाखों की डकैती डाली।

बदमाशों ने परिवार के मुखिया को यह भी बताया कि उसकी हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी मिली थी। हालांकि बदमाश मुखिया सहित अन्य सदस्यों को सुरक्षित छोड़ गए हैं। देर रात पुलिस ने लूट में मामला दर्ज किया
गांव मल्हीपुर में होटल कारोबारी मशरूर का घर है।

बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन सशस्त्र नकाबपोश बदमाश पीछे के दरवाजे से घुसे। उस समय मशरूर, उसकी पत्नी फरीदा, पुत्र शहदूर सहित अन्य लोग घर में सो रहे थे।  मशरूर के मुताबिक इससे पहले कि ये लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

सभी सदस्यों के हाथ पैर कपड़ों से बांध दिए गए। मशरूर ने बताया कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। चार बदमाश अंदर और दो बाहर बताए गए। कुछ बदमाश तो यह भी कह रहे थे कि किसी ने उन्हें मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी भी दी है। करीब पौने घंटे तक इन बदमाशों के आतंक में रहे परिवार के सदस्य कुछ नहीं कर पाए।

तब तक बदमाशों ने घर में रखी लाखों रुपये की नगदी, ग्राम मशरूर की पत्नी से सोने और चांदी के लाखों की कीमत के आभूषण के साथ ही मोबाइल तक लूट लिए। यह सब लूटने के बाद बदमाशों ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी और कुछ ही देर में लाखों के नगदी, जेवर लेकर फरार हो गए।

मशरूर की बीवी फरीदा प्रधान पद की प्रत्याशी है। इस वारदात के बाद रात में ही एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, सीओ हरिप्रकाश कसाना, थाना प्रभारी राकेश सिसौदिया मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि अभी वारदात के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed