फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Looters, stirred by ordinary businessman

आम व्यापारी से लूटपाट, हड़कंप

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Looters, stirred by ordinary businessman
लूटपाट में घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  बेहट में बुबका-कोठडी रोड पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने बाइक सवार आम व्यवसायी से एक लाख का कैश लूट लिया। बदमाश व्यवसायी की बाइक लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की तलाश  में काबिंग की लेकिन वें हाथ नहीं लग सके। 
विज्ञापन


घटना आलमपुर कलां गांव के पास दोपहर में करीब ढाई बजे अंजाम दी गई। थाना बिहारीगढ़ के कोठड़ी बहलोलपुर गांव निवासी शमीम आम व्यवसायी है। सोमवार को उसे सहारनपुर में किसी बाग मालिक को एक लाख रूपये का पेमेंट करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाइक से सहारनपुर के लिए चला और जैसे ही बुबका-कोठड़ी रोड पर आलमपुर कलां गांव के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए दो बदमाशों ने उसे इशारा कर बाइक रुकवा ली। जैसे ही शमीम ने बाइक रोकी तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित कर एक लाख रुपये का कैश लूट लिया।

इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक छीनी और उस पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।

थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ग्रामीण को चलती बाइक से नीचे गिराकर 22 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से उसकी पिटाई भी की और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित रात में ही परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। वारदात पाड़ली ग्रंट गांव के पास बरसाती नदी के रपटे पर अंजाम दी गई। नौशेरा ततारपुर गांव निवासी मुस्तकीम उर्फ कल्लू बाइक पर मिर्जापुर से अपने गांव लौट रहा था।

जैसे ही वह पाड़ली ग्रंट के पास नदी में रपटे पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में साइड मारकर उसे गिरा दिया। उन्होंने तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए 22 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली।


विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कमर पर तमंचों की बट से कई वार किए। लूटपाट के बाद बदमाश मुस्तकीम को गोली मारने की धमकी देते हुए मिर्जापुर की तरफ भाग निकले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed