फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   looted vegetable vendors by making mortgage

बंधक बनाकर सब्जी विक्रेताओं से लूट

Thu, 05 Oct 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Thu, 05 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जिवाना गेट के पास बुधवार की तड़के शस्त्रों से लैस तीन बदमाशों ने दो सब्जी विक्रेताओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ितों ने बिनौली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


लूटपाट के शिकार राजेश पुत्र रतनपाल निवासी बिनौली और मुकेश पुत्र राम कुमार जिला फिरोजाबाद हाल निवासी बिनौली हैं।  दोनों बिनौली में सब्जी बेचने  का काम करते हैं। दोनों सब्जी विक्रेता बुधवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे अपनी विक्की पर सवार होकर बड़ौत सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए चले।  
विज्ञापन


जैसे ही वे जिवाना गेट के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन सशस्त्रधारी बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और राजेश से 21 हजार की नगदी, मोबाइल और मुकेश से 4400 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बंधन मुक्त होकर लूटपाट की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी आती देखकर बदमाश कुछ ही दूरी पर विक्की छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ितों ने बिनौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed