फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   loot on MLC's petrol pump

एमएलसी के पेट्रोल पंप पर लूटपाट

Sun, 10 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 10 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चार बदमाशों ने मिर्जापुर पोल स्थित एमएलसी उमर अली खान के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की आधी रात में धावा बोलकर सेल्समैन और चौकीदार को बंधक बनाकर 28 हजार की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट के बाद दोनों को कमरे में बंद कर गए। वारदात की सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में सेल्समैन की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मिर्जापुर पोल में दिल्ली-यमुनौत्री नेशनल हाईवे पर सपा एमएलसी उमर अली खान का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की रात पेट्रोल पंप पर सेल्समैन बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव खुद्दा माजरा निवासी दीपक पुत्र रणबीर और चौकीदार परिसर में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के करीब 12 बजे बाइकों पर सवार होकर आए चार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें सोते हुए चारपाई से उठाकर उनकी कनपटी पर तमंचे सटा दिए और कमरे में ले जाकर 28 हजार की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की और कमरे में बंद कर गए।


सुबह होने पर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन और चौकीदार के कमरे में बंद होने का पता चल सका। ग्राहकों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद थाना मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में सेल्समैन दीपक की तरफ से पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed