फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lone pretext of getting duped

लोन दिलाने का झांसा देकर ठगा

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lone pretext of getting duped
ठगी के शिकार लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में महिला सहायता समूह बनाकर 30 महिलाओं को बैंक से 50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। लोन नहीं मिलने पर महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन


महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना बेहट क्षेत्र के गांव चौहडपुर कला निवासी पिंकी, लीला, रविता, सुदेश, प्रेमो, उमन, टिंकू, सतीश, प्रदीप आदि ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा निवासी एक युवक उनके गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उनके घर आया था। आरोपियों ने 50-50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देते हुए 30 महिलाओं का एक समूह बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आरोपियों ने फाइल खर्च के नाम पर 2350 रुपये प्रत्येक महिला से लेकर 70 हजार रुपये इकट्ठा कर लिए और उन्हें बृहस्पतिवार को कस्बा छुटमलपुर स्थित कार्यालय आकर लोन की रकम प्राप्त करने के लिए कहा।

जब वह बुधवार को लोन की रकम लेने के लिए छुटमलपुर गई तो बताए गए स्थान पर न तो आरोपी मिले और न ही उनका कार्यालय मिला। संपर्क करने पर उनके फोन भी बंद मिले। 


शुक्रवार को महिलाएं इकट्ठा होकर आरोपी के गांव सलारपुरा पहुंची और अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उनके रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिलाएं कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed