फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lady Dana Rano, who was arrested in the police custody

पुलिस की गिरफ्त में आई लेडी डान रानो

Wed, 22 Aug 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lady Dana Rano, who was arrested in the police custody
सहारनपुर के जंगल में बदमाशों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में  पुलिस नेे कांबिंग के दौरान लेडी डॉन जासमीन उर्फ रानो को पकड़ लिया है। रानो फरार चल रहे पचास हजार के इनामी वाजिद काला की पत्नी है, जबकि लोगों द्वारा पीट-पीट कर मारे गए बदमाश की शनाख्त कैराना के ग्राम गोंगवान निवासी नौशाद के रूप में उसके परिजनों ने की है। पकड़े गए एक अन्य बदमाश सूफियान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को ग्राम तुरमत खेड़ी में लूट के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए हिस्ट्रीशीटर फरीद को मुकीम काला गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर परिवार सहित हत्या का प्रयास किया। गांव के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए उन्हें घेर लिया और उनकी फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया। अपने को घिरा देख बदमाश पास के ही ईख के खेत में घुस गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जिसमें एक की पीट-पीट कर लोगों ने हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे को जमकर पीटा। पुलिस ने किसी प्रकार उसे लोगों के कब्जे से छुड़ाया। पकड़ा गए बदमाश ने अपना नाम सूफियान तीतरो बताया। जिसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात मारे गए बदमाश की शनाख्त नहीं हो सकी थी। सुबह मृतक बदमाश के परिजन तुरमतखेड़ी पहुंचे और उसकी पहचान कैराना के ग्राम गोंगवान निवासी नौशाद के रूप में की। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में पुलिस ने कांबिंग कर जासमीन उर्फ रानो को भी पकड़ लिया। हालांकि अभी तक पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।

न ही पुलिस मृतक बदमाश नौशाद का आपराधिक इतिहास ही पता कर पाई है। पकड़ी गई रानो कुख्यात 50 हजार के इनामी वाजिद काला की पत्नी है। अभी शेष बदमाशों के ईख में छिपे होने की आशंका पुलिस को बनी हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ईख में कुछ हथियार भी हो सकते हैं। मौके पर पीएसी की एक कंपनी भी लगाई गई है। 
---------------- 
-- रानो समेत छह पर एफआईआर 
मनव्वर के पिता रकमुद्दीन ने जासमीन उर्फ रानो पत्नी वाजिद जंधेड़ी कैराना, बाबर निवासी कस्बा तीतरो, राशिद निवासी ढाकादेवी थाना नानौता, मनव्वर निवासी भूरा कंडेला व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके घर पर आकर मुकीम गैंग के बदमाशों ने उसके पुत्र खालिद की हत्या की पैरवी न करने व गवाही न देने की बात धमकी दी। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने तमंचे निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी सभी ने घर में छिपकर जान बचाई। 
---------------- 
-- निर्देशन मुकीम और वाजिद का, संचालन रानो का 
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुकीम काला गैंग के अधिकांश लोग जेल में पहुंच चुके थे। जबकि मुकीम काला का भाई 50 हजार का इनामी वाजिद काला फरार चल रहा है। मुकीम ने जेल से ही वाजिद काला और उसकी पत्नी रानो के माध्यम से कुछ नए लोगों को साथ जोड़कर फिर से गैंग खड़ा कर लिया। मुकीम काला और वाजिद काला निर्देशित करता था और वाजिद काला की पत्नी रानो गैंग का संचालन करती थी। पकड़ा गया सूफियान और मारा गया नौशाद इस गैंग के नए सदस्य बताए जा रहे हैं।

----------------------  
--हथियारों की आशंका में कराई जा रही है कांबिंग 
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि ईख में बदमाशों के अलावा हथियारों के भी छिपाए जाने की आशंका है। जिस कारण ईख में तलाश कराई जा रही है। चार पांच थाने की पुलिस के अलावा पीएसी की एक कंपनी पीएसी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed