फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kadrpur including female thugs arrested

कादरपुर में महिला समेत ठग दबोचा

Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kadrpur including female thugs arrested
युवक से मिले फार्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ग्रामीणों को ई-रिक्शा, साइकिल और सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गांव कादरपुर में ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पुरुष की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। दोनों ने इस फर्जीवाड़े के पीछे कई और लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। 

कई दिन से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ई-रिक्शा, साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ 600 से 2200 रुपये लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ वसूली कर रहे लोग अपने को किसी संस्था से जुड़ा होने की बात कह रहे थे। बृहस्पतिवार को इस संस्था से जुड़ी एक महिला और एक पुरुष गांव कादरपुर पहुंचे तो ठगी करने का पता चलने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष की की जमकर धुनाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी संस्था का एमडी आदेश शर्मा नाम का व्यक्ति है, जो उनसे रजिस्ट्रेशन फार्म भरवा रहा है।

गांव कादरपुर के ग्रामीण खालिद, मुज्जमिल, रियाजुल, महबूब, अकरम, साजिद, इरशाद, इसरार, जमशेद और नादराना गांव के हाशिम एवं मुनफैद ने बताया कि उनसे ई-रिक्शा के नाम पर 2200-2200 रुपये लिए गए है।

इसके लिए कादरपुर के इनाम, मोबिन और नादराना के रहमान से साइकिल दिलाने के नाम पर 600-600 रुपये लिए गए है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने पूरे क्षेत्र में इसी तरह से लाखों रुपये की ठगी की है।


बताया जा रहा है कि यह सामान श्रम विभाग से उन्हें दिलाएंगे। बेहट के हितेष विहार में ऑफिस होने की बात बताई है।बेहट कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक आरएन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दफ्तर के साथ साथ अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed