{"_id":"57ec0e4f4f1c1b537c57591a","slug":"input-on-high-alert-over-terror-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी इनपुट पर जिले भर में हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी इनपुट पर जिले भर में हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोगों को खंगालती खुफिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर में आतंकी घुसपैठ होने की सूचना पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सतर्कता के साथ चेकिंग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग की कमान खुद संभाली और सड़क पर उतरकर जांच की।
पुलिस ने कचहरी में मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की, जबकि रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग की।सहारनपुर में खुफिया विभाग द्वारा दी गई आतंकी इनपुट की सूचना पर हाई अलर्ट कर दिया गया।
आतंकियों द्वारा खुराफात के अंदेशे पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की सुबह से ही जांच शुरू कर दी। कचहरी परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक व्यक्ति को कचहरी में प्रवेश करने से पहले गुजारा गया। अपने साथ सामान लेकर आने वाले व्यक्ति का हर सामान चेक किया गया। वाहनों का कचहरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कचहरी परिसर में पहुंचकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। उन्होंने कचहरी परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार लोगों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
इसके बाद सड़क पर बेवजह खड़े लोगों को खदेड़ा और बेतरतीब वाहनों को कब्जे में लिया। इसके बाद एसएसपी ने रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
संदिग्ध प्रतीत हो रहे दो लोगों से गहनता से पूछताछ की। उन्होंने कर्मचारियों से उनकी पहचान कराने के बाद ही छोड़ा। पुलिस ने देवबंद में भी चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी कड़ा चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को लेकर प्रत्येक संदिग्ध नजर आ रहे व्यक्ति की तलाशी ली और उसका सामान चेक किया।
ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी गई। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल देख यात्रियों में भी खलबली मची रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि खुराफातियों को पकड़ने के लिए यह अभियान चलाया गया। कचहरी परिसर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोई अवैध हथियार लेकर न जाए। किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसलिए जांच की गई।