फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Incident in front of the police station, the police unwitting

थाने के सामने वारदात, बेखबर रही पुलिस

Sat, 02 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना Updated Sat, 02 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Incident in front of the police station, the police unwitting
थाने के ठीक सामने हथियारों से लैस बदमाशों ने डकैती और हत्या की वारदात को निर्मम तरीके से अंजाम दिया। इस दौरान दो चौकीदारों की पिटाई की और एक व्यक्ति केे पीट-पीट कर मार डाला। इससे इनके चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई होंगी।
विज्ञापन


 इसके अलावा ट्रैक्टर को जाते वक्त एजेंसी से बाहर निकालने के लिए  मेन गेट को बाहर की तरफ से किसी वाहन से धक्का देकर खोला गया। ऐसे में तय है कि एजेंसी में रात में शोर थाने तक पहुंच रहा होगा लेकिन इस रोड के दूसरे किनारे पर स्थित थाने में मौजूद पुलिस बेखबर रही।
विज्ञापन


चिलकाना क्षेत्र में नये साल के शुरू होते ही अपराधियों की पूरी फौज उतर आई है। डकैती, लूट, चोरी, हत्या से पूरा चिलकाना क्षेत्र थर्रा गया है। अपराधियों  द्वारा पुलिस को चौतरफा दी गई चुनौती, पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान  लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के सामने एजेंसी के मेन गेट पर टक्कर मारकर उसे खोला गया। कारण, क्योंकि मेन गेट में ताला ज्यों का त्यों लगा हुआ था एवं हत्था मुड़ गया था। थाने के सामने हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी। इस वारदात के बाद भी अफसरों की लापरवाही से लोगों में गुस्सा है।

देर रात वारदात के बाद सुबह 11 बजे एसपी सिटी और शाम पांच बजे एसएसपी ने पहुंचे। ऐसे में चौकीदारों एवं एजेंसी मालिक से वारदात की जानकारी ली। इससे पहले फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुुंचकर कई स्थानों के प्रिंट  लिए थे।

पहले भी हुई थी वारदात
लक्ष्मी राइस मिल में एक साल पहले भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसका खुलासा आज तक नही हुआ है। उस समय चोर शिवालिक बीज संस्थान के गोदाम से 110 बोरे गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले गए थे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन खुलासा आज तक नहीं हुआ।

वरिष्ठ आईएएस के चाचा हैं
पवन कुमार सिंघल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के विभाग सिंचाई विभाग में प्रमुख सचिव दीपक सिंघल के चाचा हैं। आईएएस के परिवार में वारदात की पूरे जिले में चर्चा है।

 रात में करीब तीन बजे पुलिस को डकैती एवं हत्या की सूचना मिल गई थी। यह पुलिस  की तत्परता ही कही जा सकती है कि वरिष्ठ आईएएस के परिजनों के यहां वारदात होने के बाद भी सीओ और एसपी सिटी सात घंटे बाद मौके पर पहुंच सके।

डकैती को लूट में दर्ज करती है पुलिस
कानूनी बारीकियों का फायदा उठाकर पुलिस बड़ी वारदातों के बाद कागजी क्राइम कंट्रोल करने की भरसक कोशिश करती है। चिलकाना की घटना के बाद पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इससे साफ है कि वारदात की संजीदगी को कम करने और क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने कागजी खेल किया है।

लूट और डकैती की वारदातों में बदमाशों की संख्या, उसके तरीके से ही उसकी पहचान होती है। पुलिस वारदातों के बाद बदमाशों की संख्या कम करके डकैती की वारदात को लूट में दर्ज करती है।


चिलकाना में तीन बदमाश अंदर आए थे और चौकीदारों ने तीन बदमाशों के बाहर होने की बात बताई थी। मगर, पुलिस ने एजेंसी के बाहर बदमाशों की पुष्टि से इनकार कर दिया। डकैती की वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed