फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In case of the Dalit panchayat third degreeChanging indignation murder investigation

थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में दलितों की पंचायत

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
In case of the Dalit panchayat third degreeChanging indignation murder investigation
पंचायत करते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दूध व्यापारी राकेश अरोड़ा हत्याकांड में उसके नौकर सुनील को पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री के मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपे जाने को लेकर दलितों की पंचायत में आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस का दावा है कि सुनील की सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। बता दें कि 31 जनवरी को सहारनपुर निवासी राकेश अरोड़ा का शव उनकी ही कार में नगर पंचायत चेयरमैन रामपुर मनिहारान के बाग में मिला था।
विज्ञापन


इस हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है जबकि छह टीमें इसमें लगाई गई है। अब तक पुलिस तीन दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने राकेश अरोड़ा के दूध प्लांट में कार्य करने वाले सुनील को पूछताछ करने के लिए सात फरवरी को थाने पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने नौ फरवरी को उसे घर छोड़ा तो उसकी हालत खराब थी। इसे लेकर दलित समाज के लोगों ने दिल्ली रोड हाईवे पर चक्का जाम कर थाने पर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर सुनील को थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया था।

सुनील को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मेडिकल जांच की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में सुनील की सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। उन्होंने कहा कि सुनील को थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप गलत  है।

उधर, शुक्रवार को मुहल्ला सराय स्थित रविदास मंदिर पर दलितों की एक पंचायत हुई। इसमें दलितों ने कहा कि इस प्रकरण की जांचे एसपी सिटी संजय यादव को सौंपी गई है जिससे वह संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह अपनी जांच एएसपी सुनीति सिंह से कराने को लेकर एसएसपी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना वजह राकेश अरोड़ा के यहां कार्य करने वालों के साथ मारपीट कर उन्हें इस हत्याकांड में फंसाने का षडयंत्र रच रही है।


यदि पुलिस ने इस हत्याकांड का गलत खुलासा किया तो इसके विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरपर्सन के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, सभासद किरत उर्फ मिंटू, ग्राम प्रधान जसबीर चौधरी, नौरंग सिंह, भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल, सत्यपाल, सतीश कुमार, अमित उर्फ छोटू आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed