फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   husband of Head of Village asked two million for the leasing

प्रधानपति ने पट्टे के लिए मांगे दो लाख

Sun, 19 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट-छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट-छुटमलपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर निवासी एक महिला ने बादशाहपुर गांव के प्रधान पति पर उसकी कृषि भूमि में ग्राम समाज केे पट्टे काटने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने एसओ बिहारीगढ़ को शिकायत की जांच कर आरोप सही पाए जाने की दशा में प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


छुटमलपुर की पंजाबी कालोनी निवासी पूजा बंसल शनिवार को एसडीएम से मिली। उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया कि उनकी बादशाहपुर गांव के पास काश्त की भूमि है जो राजस्व अभिलेखों में उसके नाम दर्ज है। वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में राजस्व टीम ने उक्त भूमि की पैमाइश कराकर उसकी तारबंदी कराई थी।
विज्ञापन


15 जून को उसके पति उक्त भूमि की ट्रैक्टर  से जुताई करा रहे थे, आरोप है कि प्रधानपति उनके पास पहुंचे और यह कहते हुए जुताई बंद करा दी, कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है। यदि इसकी जुताई करानी है, तो उसे दो लाख रुपये देने पड़ेंगे, वरना वह उन्हें उक्त भूमि में घुसने नहीं देगा। यदि फिर भी खेत में घुसे तो अपने आदमियों से मरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर एसडीएम बेहट शीतल प्रसाद गुप्ता ने थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उधर प्रधान पति लाखन सिंह सैनी का कहना है कि आरोप झूठा है। उन्होंने न तो कोई रकम मांगी और ना ही कोई धमकी है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed