फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband killed together with lover

प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Husband killed together  with lover
फतेहपुर गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति
विज्ञापन
की गला घोटकर हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

क्षेत्र के फतेहपुर सांपला दिवड़ा गांव में अवैध संबंधों में बाधक बने 35 वर्षीय अश्वनी को उसकी पत्नी प्रतिभा ने प्रेमी नीटू के साथ मिलकर बुधवार की रात गला दबाकर मार डाला। मृतक के मौसेरे भाई हरी सिंह के मुताबिक प्रतिभा के अश्वनी के चचेरे भाई नीटू से काफी दिनों से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी अश्वनी को लग गई थी। जिसके चलते बुधवार की रात उसकी हत्या की योजना बनाई गई। हरी सिंह ने बताया कि नीटू ने उसे जमकर शराब पिलाई, जब वह नशे में चारपाई पर लेट गया तो प्रतिभा ने नीटू के साथ मिलकर चुनरी से उसका गला घोट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
हत्या को हादसे का रूप देने के लिए दोनों ने उसकी तबीयत खराब होने की कहानी बनाई और गांव के ही डाक्टर को बुलाकर उसे दिखाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों घर से फरार होने ही वाले थे, तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। प्रतिभा ने बताया कि अश्वनी की मारपीट से तंग आकर वह नीटू के साथ रहना चाहती थी लेकिन अश्वनी उसके रास्ते में आ रहा था। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। नीटू ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर से प्रतिभा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच उनके शारीरिक संबंध भी बन गए। वह दोनों साथ रहना चाहते थे। इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस चुनरी को भी कब्जे में ले लिया है जिससे अश्वनी की गला घोटकर हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed