फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-and his brothers firing

हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों में फायरिंग 

Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
History-and his brothers firing
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान  थाने के टाप टेन बदमाश सलीम उर्फ काला के परिवार में रिश्ते को लेकर भाइयों ने ही आपस में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई। जबकि गोली लगने से एक भाई घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों में आपस में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के इस गांव में गोलीबारी की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान, नानौता, गंगोह और नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सलीम काला के पारिवारिक सदस्यों के घरों की घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सलीम काला के भाई मुस्तकीम से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन अपनी ससुराल से अपने छोटे भाई मुबारिक के रिश्ते की बात लेकर आई थी। इस रिश्ते में उसका भाई सलीम काला और सुलेमान बाधक बने हैं।

इसी बात को लेकर रविवार को भाईयों में आपस में कहासुनी हो गई और सुलेमान ने गोलियां चला दी। गोली के जवाब में मुबारिक ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी।

गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। गोली लगने से मुबारिक घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भरती कराया। सीओ हरि प्रकाश कसाना ने भी सलीम काला के परिजनों से पूछताछ की। 


इस वारदात में पुलिस ने मुस्तकीम की तहरीर पर सलीम काला, सुलेमान पुत्र जंगा व रामपुर मनिहारान निवासी ईलू पुत्र मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीनों की तलाश में दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed