फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Having more than 100 robbery gang busted

100 से अधिक डकैती डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Having more than 100 robbery gang busted
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बेहट और गागलहेड़ी के दो घरों में डकैती डालने के लिए कई दिनों से रेकी कर रहे 12 हजार के ईनामी शाहिद उर्फ कबूतर समेत तीन डकैतों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 100 से अधिक डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने डकैतों के पास से 320 ग्राम सोना, चार किलो चांदी के आभूषण और हथियार बरामद किए हैं। इन डकैतों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच एवं थाना गागलहेड़ी की पुलिस पुरानी डकैती की घटनाओं को लेकर कुछ संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग काली नदी के आसपास घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच एवं गागलहेड़ी पुलिस ने काली नदी चौकी क्षेत्र से 12,000 रुपये के ईनामी डकैत शाहिद उर्फ कबूतर उर्फ कमल हसन निवासी खरखौदा मेरठ, राशिद कुरैशी उर्फ धम्मन निवासी सफरपुर पट्टी, बुढ़ाना तथा सोनू वर्मा निवासी ग्राम भूरा, कैराना शामली को घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस ने पकड़े गए डकैतों के पास से 320 ग्राम सोना, 4 किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक पिस्टल, दो तमंचे, एक कार बरामद की। एसएसपी मनोज तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता कर इन बदमाशों के हवाले से 20 से अधिक डकैती की घटनाओं का खुलासा किया।

जिसमें नवंबर में अमीनगर सराय के एक सराफ के यहां डाली गई लाखों रुपये की डकैती भी शामिल है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि शाहिद उर्फ कबूतर पर 12 हजार का ईनाम घोषित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 100 से अधिक लूट एवं डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि मेरठ, मुरादनगर, गाजियाबाद, बड़ौत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी शहरों में इन डकैतों ने लूट एवं डकैती की घटनाएं की हैं।  पकड़ा गया बदमाश शाहिद 2011 से ग्राम लड़पुरा के उम्मेद प्रधान के यहां डकैती की घटना के बाद प्रकाश में आया था।

वह घटना शाहिद ने मुकीम गैंग के साथ मिलकर की। उसके बाद वह लगातार नाम और गैंग बदलकर डकैती करता चला आ रहा है। उसने अपने साथ कई लोगों को जोड़ा। 

इस समय इस गैंग में लगभग 50 बदमाश शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र के हैं तथा घटना करने के लिए तुरंत पहुंच जाते हैं। पकड़ा गया एक अन्य डकैत सराफ है, जो डकैती में मिले सोने को गलाकर बेचने का काम करता है।

शाहिद पर 20 से अधिक मामले हैं दर्ज। एसएसपी ने बताया कि शाहिद पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। मेरठ के भावनपुर थाना में 3, रोहटा में 1, इंचौली में 2, सिविल लाइन मेरठ में 1, खतौली में 1, कांधला, नई मंडी मुजफ्फरनगर, रामपुर सहारनपुर, बेहट सहारनपुर, गागलहेड़ी सहारनपुर,


मुरादनगर गाजियाबाद, जानी मेरठ, सिंघावली अहीर बागपत, गजरौला, धनौरा मंडी अमरोहा, नूरपुर बिजनौर में अलग-अलग घटनाओं में मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया दूसरा आरोपी सोनू वर्मा पर गंगोह एवं गागलहेड़ी में मामला दर्ज हैं तथा राशिद कुरैशी पर 9 मामले थाना बुढ़ाना में एवं एक मामला थाना गागलहेड़ी में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed