फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused escapes from police custody, arrested four hours later

Kushinagar News: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, चार घंटे बाद गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused escapes from police custody, arrested four hours later
भाई से विवाद करने के मामले में कोर्ट से जारी हुआ था आरोपी पर वारंट
विज्ञापन

तरयासुजान। भाई से विवाद के मामले में कोर्ट से जारी वारंट पर गिरफ्तार आरोपी मंगलवार को स्थानीय सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बाकखास गांव निवासी लल्लन तुरहा और इसके भाई से कुछ साल पहले विवाद हुआ था। इस मामले में लल्लन तुरहा पर तरयासुजान थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मुकदमे की तारीख पर आरोपी लल्लन नहीं जाता था। कोर्ट की ओर से एमबी डब्लू का नोटिस जारी किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद दो सिपाही तरयासुजान सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आरोपी को ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेडिकल परीक्षण जिस कक्ष में कराया जाता था। वहां लगा कंप्यूटर खराब हो गया था और भीड़ अधिक थी। सिपाहियों की लापरवाही से आरोपी लल्लन चकमा देकर भाग गया। इसकी खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों की बेचैनी बढ़ गई। थाने के दरोगा और सिपाही सक्रिय हो गए और घेरोबंदी कर तलाश शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार पुलिस की गाड़ी आरोपी के घर भी पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। करीब चार घंटे प्रयास के बाद पुलिस ने दोबारा लल्लन तुरहा को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शाम को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस तरयासुजान सीएचसी पर सिपाही मेडिकल परीक्षण के लिए लाए थे, उस दौरान आरोपी फरार हो गया। कोर्ट से वारंट होने पर पुलिस गिरफ्तार की थी। दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed