{"_id":"6ae10905e5bc5f98d803c157","slug":"the-nepal-police-handed-the-matter-over-to-the-maheshpur-customs-office-for-further-action-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-187998-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक लाख रुपये की मिठाई से लदा पिकअप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक लाख रुपये की मिठाई से लदा पिकअप बरामद
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया मिठाई से लदा पिकअप नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सौंप दिया।
नवलपरासी जिला सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि इलाका पुलिस कार्यालय बर्दघाट और सशस्त्र बेस कैंप सेमरी की संयुक्त टीम राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बुटवल से चितवन की ओर जा रही लु 2 च 9249 नंबर की पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से विभिन्न प्रकार की 36 कार्टून मिठाई बरामद हुई।
जब्त मिठाई का अनुमानित मूल्य एक लाख आठ हजार रुपये, जबकि पिकअप की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त मिठाई और वाहन का कुल मूल्य 16 लाख 8 हजार रुपये बताया गया है। सुरक्षा बलों ने बरामद मिठाई और पिकअप गाड़ी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय के हवाले कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित कार्यालय द्वारा की जाएगी।