फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grameen murdered bodies thrown into the well

ग्रामीण की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Wed, 30 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Wed, 30 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Grameen murdered bodies thrown into the well
गांव पिलखनी में ग्रामीण की हत्या कर हत्यारों ने शव को खेत में नलकूप के कुएं में फेंक दिया। हत्यारों ने कुएं के अंदर पुआल डाल कर शव को जलाने का प्रयास भी किया। मंगलवार की शाम वारदात का पता चलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीण की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी 38 वर्षीय रवि पुत्र रामपाल 28 दिसंबर की रात से गायब था। परिजनों के मुताबिक उसे किसी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह लौटा नहीं। उसका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। मंगलवार शाम करीब छह बजे उसका शव गांव के ही किसान यशपाल ने अपने खेत पर लगे नलकूप के कुएं में पड़ा देखा।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के गले में रस्सी पड़ी मिली और उसके चेहरे पर भी घाव के निशान पाए गए। माना जा रहा है कि किसी ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में शव के ऊपर पुआल डाल कर उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। शव का एक हाथ व अन्य अंग भी जले हुए थे। कुएं के अंदर जली हुई पुआल पड़ी थी। सीओ हरि प्रकाश कसाना और थाना प्रभारी राकेश सिसौदिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।


सीओ ने मौके पर मृतक के  बेटे विशाल से भी पूछताछ की। सीओ का कहना है इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। देर शाम एसपी सिटी महेंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed