फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Govans and liquor smuggling through Yamuna

यमुना के रास्ते हो रही गोवंश और शराब की तस्करी

Sun, 19 Mar 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़ Updated Sun, 19 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में अवैध रेत खनन, यमुना के रास्ते हरियाणा से गोवंश व अवैध शराब का धंधा निर्बाध रूप से जारी है। पुलिस कभी-कभी तस्करों को पकड़ कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। हरियाणा तथा यूपी में शराब की कीमतों में भारी अंतर का फायदा तस्कर जमकर उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


 क्षेत्र में यमुना के रास्ते हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी एवं अवैध रूप से यमुना नदी से बड़े पैमाने पर रेत का खनन किया जा रहा है। गांव नसरूल्लागढ़, बाधी, मंधौर, सहस्रपुरजट तथा रानीपुर के जंगलों से सटी यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत अब भी जारी है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस कर्मीयों द्वारा नगर के स्टेट बैंक के सामने से लेकर जा रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ने के बावजूद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। साथ ही इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि इन ट्रालियों से ले जाई जा रही रेत घरेलू काम के लिए जा रही है इस लिए अवैध नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो नगर तथा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत एसडीएम शमशाद हुसैन ने कहा कि किसी भी तरह से किया जा रहा रेत खनन अवैध है। यदि रेत लदी ट्रालियां पकड़ने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ी गई हैं तो इस बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। 


उधर, रानीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि बीस वर्षों से यमुना के कटाव से गांव की आबादी को बचाने के लिए प्रदेश सरकारें करीब पचास करोड़ रुपये यमुना की धारा को मोड़ने के लिए तटबंदों, ठोकरों, स्टड तथा सैंक पर खर्च कर चुकी हैं, परंतु खनन माफिया ने यमुना की कोख खोदकर गांव की आबादी को खतरा उत्पन्न कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद खनन पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed