फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four transport business office sealed

चार ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के दफ्तर सील

Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four transport business office sealed
सीलबंदी की कार्रवाई करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर विकास प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में चल रहे ट्रांसपोर्ट कारोबार  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिसों को सील कर दिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट कारोबार को टीपी नगर में जल्द ही शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रशासन और विकास प्राधिकरण की टीम ने मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड आदि पर सघन जांच की और वहां चल रही चार ट्रांसपोर्ट के कार्यालयों को सील कर दिया।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि मंडी समिति रोड पर ग्रीन ट्रांसपोर्ट, चिलकाना रोड पर ओकारा और एमबी ट्रांसपोर्ट, टीपी नगर के पास स्थित जय बद्री विशाल ट्रांसपोर्ट को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कि ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए विकास प्राधिकरण ने टीपी नगर को बसाया गया है।  इसमें अधिकांश कारोबारियों ने शिफ्ट भी कर लिया है। अब शहर में बीच से ट्रांसपोर्ट कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, सहायक अभियंता एनपी सिंह, अवर अभियंता सीएम अग्रवाल और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed