फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four arrested with smack of 11 lakhs

11 लाख की स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with smack of 11 lakhs
पकडे़े गए स्मैक तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देहात कोतवाली एवं सर्विलांस पुलिस की टीम ने बिजोपुर की पुलिया से मादक पदार्थों के अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 11 लाख रुपये की स्मैक, मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को कोतवाली देहात टीम सर्विलांस टीम के साथ महत्वपूर्ण सूचना मिलने के चलते ग्राम महेश्वरी खुर्द की ओर जा रही थी। जब टीम बिजोपुरा मार्ग की पुलिया के निकट पहुंची तो वहां पर एक मोटरसाइकिल के साथ चार लोग खड़े हुए नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर चारों सकपका गए और बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। पुलिस को उन पर संदेह हुआ और घेराबंदी पर चारों को दबोच लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बद्री निवासी बिशनिया थाना श्यामगढ़ जनपद मंदसौर, मध्यप्रदेश, मोहम्मद तौशीफ, खुर्शीद निवासी ग्राम महेश्वरी कलां, चिलकाना तथा अरशद निवासी नाई नगली माजरी थाना रामपुर बताया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कैलकुलेटरनुमा वेट मशीन भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी बद्री, मध्य प्रदेश का निवासी है एवं मध्य प्रदेश से स्मैक की तस्करी कर यहां लाकर देता है।


जिसे वे लोग धीरे-धीरे आगे अच्छी कीमत में बेच देते हैं। आरोपी अरशद का पूरा परिवार नशे के कारोबार में लिप्त है। उसका भाई एवं पत्नी पूर्व में ही नशे के कारोबार में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं जो इस समय भी जिला जेल निरुद्ध है। एसएसपी बबलू कुमार ने स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed