फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fire in bank at saharanpur

बैंक में आग पर मचा हड़कंप

Thu, 03 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
fire in bank at saharanpur
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र के पेपर मिल रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हड़ताल के मद्देनजर बैंक बंद था। इसलिए मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों को बैंक खुलवाकर आग बुझाने का काम शुरू करना पड़ा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और नुकसान भी आंशिक स्तर का ही रहा। आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

पेपर मिल रोड स्थित इस बैंक में से धुआं निकलता देख कुछ लोगों ने इस बारे में जानकारी दी तो बाद में थाना सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड़ को सूचित किया गया। हड़ताल के कारण बंद पड़े बैंक में लगातार धुआं निकल रहा था। जानकारी मिलने पर बैंक के प्रबंधक अमरीश शर्मा और असिस्टेंट मैनेजर संजय शर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन


आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने पहले बैंक खुलवाया। उसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह की देखरेख में टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इसी बीच, बैंक के बाहर लगे एटीएम कक्ष का दरवाजे का ताला तोड़ा गया। बैंक के अफसरों ने आग बुझने पर नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने कहा कि समय पर आग पर काबू होने के कारण आंशिक स्तर का ही नुकसान हुआ है। कोई बड़ी हानि नहीं हुई है। आग के दौरान आसपास के क्षेत्र में भी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed