फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Files of farmers missing from cooperative bank

सहकारी बैंक से किसानों की फाइलें गायब

Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
मियानगी किसान सहकारी समिति से जुड़े किसानों की लेनदेन की फाइलें सहकारी बैंक शाखा बड़गांव से गायब हो गई हैं। इस कारण किसानों को खाद व बीज आदि से महरूम होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन पूर्व चंदपुर गांव के दर्जनभर से अधिक किसान किसान सहकारी समिति मियानगी में कर्ज के लेनदेन का हिसाब किताब करने गए थे। वहां पता चला कि 20 से भी अधिक किसानों की लेनदेन की फाइलें ही गुम हो गई हैं।
विज्ञापन


किसान बिक्रम सिंह, विनय, सतीश आदि जब एमडी से मिले तो उन्होंने बताया कि फाइलें सहकारी बैंक की बड़गांव शाखा में गई थी जिनका कुछ भी अता पता नहीं चल पा रहा है। जब इस संबंध में समिति के एमडी चंद्रपाल सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एक नहीं कई गांवों के किसानों की लेनदेन सरकारी फाइलें गुम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान खाद बीज ना मिलने से भी परेशानी झेल रहे हैं। उधर, बैंक प्रबंधक सर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनसे पहले शाखा प्रबंधक के कार्यकाल है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस बाबत लिख भी दिया है। वहां से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होते हैं उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed