{"_id":"58dbf4fb4f1c1be14b63e3df","slug":"father-shot-son-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बेटे को मार दी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने बेटे को मार दी गोली, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिता की गोली से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के गांव फलौदा रहमतपुर में बुधवार को पैसों के झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खेड़ा मुगल चौकी की पुलिस ने गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तराखंड के बॉर्डर से सटे खेड़ा मुगल पुलिस चौकी के गांव फलौदा रहतमपुर निवासी पवन पर अपने 32 वर्षीय पुत्र भूरा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है।
जानकारों के मुताबिक भूरा ने पिता पवन के बैंक खाते से कुछ दिन पूर्व 60 हजार रुपये निकाले थे। इसी बात को लेकर परिवार में विगत कई दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह पवन व भूरा अपने खेतों पर गए थे।
विज्ञापन
जहां फिर से उनमें रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए पिता ने बेटे भूरा पर तमंचा तान लिया। दोनों के बीच छीना झपटी भी हुई। इसी दौरान गोली सीधी भूरा के पेट में जा लगी। लहूलुहान हालत में बेटे को मौके पर छोड़कर आरोपी पिता पवन फरार हो गया।
ग्रामीणों को जैसे ही वारदात की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। परिजन भी बदहवास हालत में वहां पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों से घटना की जानकारी ली।
बाद में गंभीर घायल भूरा को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पवन के घर में 60 हजार रुपये रखे थे। जिनमें से हजारों रुपये भूरा ने बिना बताए खर्च कर दिए थे। इसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा था।
बुधवार को पवन ने भूरा को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया तथा फरार हो गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।