{"_id":"58b4617c4f1c1bbf56831d0a","slug":"farmers-sought-25-million-extortion-in-the-name-of-the-mukim-kala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मुकीम काला के नाम पर मांगी 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मुकीम काला के नाम पर मांगी 25 लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में जेल में बंद कुख्यात बदमाश मुकीम काला के नाम से चिट्ठी डालकर एक किसान से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नही देने एवं पुलिस को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है।
चिट्ठी मिलने के बाद से किसान और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। गांव वजीरपुर निवासी एक किसान ने कोतवाली में दी हरीर में बताया कि रविवार सुबह उन्हें घर पर एक चिट्ठी पड़ी मिली।
चिट्ठी में बदमाश मुकीम काला के नाम से 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि यदि अपने दोनों पुत्रों की सलामती चाहते हो तो दस दिन के भीतर 25 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना।
विज्ञापन
जब इंतजाम हो जाए तो अपने मकान के ऊपर हरे रंग का कपड़ा लगा देना। यह भी लिखा है कि यदि दस दिन के भीतर रुपये नहीं देने अथवा पुलिस को इस बारे में बताया तो हम समझेंगे कि तू मौत मांग रहा है।
धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद से पीड़ित परिवार के सभी लोग दहशत में है। कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।
लखनौती गांव में चेकिंग कर लौट रहे जेई को बदमाशों ने मारपीट कर लूट का प्रयास किया। इस्लामनगर बिजली घर पर तैनात जेई विजय पाल सोमवार की दोपहर गांव में चेकिंग कर लौट रहा था।
कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव पीरमाजरा और खैरसाल के बीच वह साइड में बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगे। इसी बीच पीछे से आए दो बदमाशों ने जेई को पकड़ लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान राहगीरों को आता देख बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित जेई ने तहरीर दी है।