{"_id":"577ff4524f1c1bca497f9a9a","slug":"family-hostage-robbery-one-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बना तीन लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बना तीन लाख की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को पांच बदमाशों ने एक किसान के परिजनों को रिवाल्वर की नोक पर बंधक बनाकर तीन लाख रुपये का डाका डाल दिया। जाते वक्त बदमाश पीड़ितों को खुद बंधन मुक्त करके शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव सीकरी कलां और बकारका गांव के बीच खेतों में डेरा बनाकर रहनेे वाले सेठपाल के घर शाम करीब साढ़े छह बजे पांच बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। बदमाशों ने सेठपाल के घर पहुंचते ही सभी परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और रिवाल्वर की नोक पर सेठपाल, उसकी पत्नी चलती देवी तथा पुत्र अनीस कुमार को एक कमरे में बंद कर दिया।
बदमाशों ने घर में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये, एक मोबाइल, दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और कुछ कीमती कपड़ा लूट लिया। जाते समय बदमाश पीड़ितों को बंधन मुक्त करते हुए शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद सेठपाल ने खेतों में धान रोप रहे लोगों को लूट की जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश चंद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित सेठपाल से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास कांबिग की लेकिन तब तक लुटेरे पुलिस की पहुंच से दूर जा चुके थे।