{"_id":"59e500154f1c1bd8538b7a58","slug":"fake-army-officer-arrested-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का फर्जी अधिकारी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना का फर्जी अधिकारी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ आर्मी का फर्जी अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सेना का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रेनों में सफर करते हुए चोरी करने वाले को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। जीआरपी ने आरोपी के पास से तीन एंड्रायड मोबाइल, एक महिला पर्स तथा सीआईएसएफ का फर्जी कार्ड बरामद किया है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से राजकीय रेलवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो उसने अपने आप को सीआईएसएफ का अधिकारी बताया।
मांगने पर उसने अपना पहचान पत्र दिखाया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से महिला पर्स बरामद हुआ, जबकि उसके साथ कोई और नहीं था। जिस पर जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बताया और पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब किया, लेकिन जब उसके पास से तीन एंड्रॉयड फोन, एक महिला पर्स एवं चोरी की दर्ज कराई गईं एफआईआर की कापी बरामद हुईं तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम योगेंद्र उर्फ योगी, निवासी ग्राम फेराहेड़ी, थाना गागलहेड़ी बताया। उसने बताया कि वह सीआईएसएफ का फर्जी कार्ड बनाकर ट्रेनों में ही बेटिकट घूमता रहता था और टिकट चेकिंग करने वालों पर रौब गालिब करता था।
सेना का अधिकारी मानकर कोई उसपर संदेह नहीं करता और मौका पाकर योगेंद्र यात्रियों का सामान चोरी कर लेता था। जांच में उसके पास से बरामद आईडी भी फर्जी पाई गई। बरामद महिला पर्स से डेढ़ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।