{"_id":"57c3324c4f1c1b0d72d4f876","slug":"entered-the-house-in-broad-daylight-robbed-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दिनदहाड़े लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दिनदहाड़े लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर जमा लोग और पीड़ित परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बेखौफ बदमाशों ने हसनपुर चौकी क्षेत्र की रक्खा कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर महिला को तमंचे से आतंकित कर लाखों की लूट की। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई।
बदमाश महिला के कुंडल आदि भी झपट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली। रक्खा कॉलोनी में रिजवान का मकान है, जिसमें शहजाद का परिवार रहता है।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे शहजाद की पत्नी आसमां घर पर अकेली थी। मेन गेट की अंदर से कुंडी लगाई हुई थी। इसी दौरान छत के रास्ते सीढ़ियों से अंदर घुसे तीन बदमाशों ने आसमां को तमंचे से आतंकित कर घर में लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों में दो पुरुषों के अलावा एक महिला भी थी। बदमाशों ने घर में रखे लाखों के गहने, कुछ नगदी और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया। जब आसमां ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटा।
इसके बाद बदमाश छत के रास्ते ही निकल भागे। बदमाशों के जाने के बाद आसमां ने गेट खोलकर शोर मचा दिया। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली।
पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर सामान बरामद कराने की मांग की है। शहजाद ने करीब साढ़े तीन लाख की लूट बताई है। क्राइम कंट्रोल करने की कोशिश ः लूट की वारदात दोपहर 12 बजे की है। एक बजे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
इस संबंध में जब हसनपुर चौकी में संपर्क किया गया तो पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी तक होने से इनकार किया। यानी पुलिस वारदात को छिपाकर क्राइम कंट्रोल करने के प्रयास में रही।
उधर, चौकी इंचार्ज संजीव वारदात को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति जिनमें महिला शामिल हो बिना सीढ़ियों के 12 फुट ऊंची छत पर नहीं चढ़ सकते। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।