फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ek-dusre ki aabadi mein jasn nahin manayein dalit aur thakur

एक दूसरे की आबादी में जश्न नहीं मनाएंगे दलित और ठाकुर

Fri, 12 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ek-dusre ki aabadi mein jasn nahin manayein dalit aur thakur
नानौता के दरियापुर में ग्रामीणों को समझाते एसओ यशपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नानौता (सहारनपुर)। जातीय संघर्ष केे दौरान दरियापुर गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी पर विवाद की आशंका के मद्देनजर एसडीएम आैर सीओ की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि घुडचढ़ी के दौरान अपने ही मंदिर में पूजा आैर दूसरी बिरादरी की आबादी में बैंड या जश्न नहीं मनाय जाएगा।
विज्ञापन


जिले में हो रहे जातीय संघर्ष को देखते हुए क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में दलित युवक हरिकांत पुत्र मदन की शादी समारोह के दौरान बृहस्पतिवार को निकाली जाने वाली घुड़चढ़ी को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग दूल्हे के भाई किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की थी। इसके चलते शाम के समय गांव में एसडीएम रामपुर मनिहारान मनोज कुमार सिंह, सीओ बीपी सोलंकी, थानाध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा दलित तथा राजपूत समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक की गई।
विज्ञापन


दलित पक्ष ने सहमति जताई कि शादी समारोह में घुड़चढ़ी के कार्यक्रम के दौरान दलित पक्ष के लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस अपनी ही बिरादारी के घरों वाले रास्ते से आएंगे तथा राजपूत आबादी में नहीं जाएंगे। घुड़चढ़ी के बाद अपने घर पर जश्न मनाया जाएगा। राजपूत बिरादरी के व्यक्ति भी अपने यहां शादी होने पर अपने मंदिर में पूजा कर घर पर ही जश्न मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed