{"_id":"577024894f1c1bcf7379aea5","slug":"drones-will-be-kept-an-eye-on-the-police-checkpoints","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से रखी जाएगी थाने-चौकियों पर नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रोन से रखी जाएगी थाने-चौकियों पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
drone
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में चुस्त पुलिसिंग और थाने-चौकियों पर नजर रखने के लिए अब एसएसपी हाईटेक पुलिसिंग का सहारा लेने की तैयारी में हैं। यही कारण है कि पूरे जिले में ऑपरेशन ड्रोन के जरिये एसएसपी हर थाने-चौकी का लाइव टेलीकास्ट देखने की योजना बना रहे हैं।
इसके लिए न सिर्फ पॉवरफुल, हाईटेक ड्रोन मंगाया जा रहा है, बल्कि इसे ऑपरेट करने और एसएसपी की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आठ सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। इस टीम को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके बाद सिविल ड्रेस में यह टीम थाने, चौकियों के अलावा शहर के संवेदनशील इलाकों में नजर रखेगी। इतना ही नहीं, ड्रोन कैमरे को इंटरनेट कनेक्टविटी देकर जरुरत पड़ने पर एसएसपी को लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, थाने-चौकियों को लेकर अफसरों को अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे में बेहतर पुलिसिंग और थानों-चौकियों के माहौल पर नजर रखने के लिए एसएसपी ने नया तरीका निकाला है। इसमें ड्रोन की मदद से इन जगहों पर सीधी नजर रखी जाएगी।
इसके लिए बाकायदा एक टीम बनाई गई है, जिसे ड्रोन के संचालन और अन्य तकनीकी ट्रेनिंग दी जा रही है। यह टीम एसएसपी के निर्देश पर थाने, चौकी और अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद से नजर रखेगी।
आपको बता दें कि पुलिस महकमे में बेहद पॉवरफुल ड्रोन लाया जा रहा है। इससे शहर और देहात के उन संवेदनशील इलाकों में भी इस्तेमाल किया जाएगा, जहां कई बार पुलिस को सीधे तौर पर जाने में परेशानी होती है।
एसएसपी ने अब थाना प्रभारी के साथ ही चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारियों को सीयूजी नंबर जारी करा दिया है। इन नंबर्स पर अब वाट्सअप एक्टिव कराया जा रहा है।
ताकि आवश्यकता पड़ने पर एसएसपी व्हाट्सअप के जरिये उनकी लोकेशन मांग सके। व्हाट्सअप में लोकेशन का विकल्प होता है। ऐसे में इस एप को पुलिसिंग को बेहतर बनाने में उपयोग किया जाएगा।
रात में पुलिस की टीम शहर में भी ड्रोन उड़ाकर नजर रखे जाने की योजना है। ऐसे में उन इलाकों में जहां कई बार पुलिस नहीं पहुंच पाती, वहां इस कैमरे की मदद से गश्त होगा। पुलिस इस कार्ययोजना को बेहद गोपनीय तरीके से तैयार कर रही है। ताकि इस ऑपरेशन की किसी को भनक नहीं लग पाए।